फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Online application for Agniveer recruitment in Air Force begins

Firozabad News: वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Fri, 27 Mar 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Online application for Agniveer recruitment in Air Force begins
फिरोजाबाद। भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (खेल) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अंतर्गत महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को आवेदन का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार योग्य एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस योजना के प्रति जागरूक करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह भर्ती आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी 22 विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 23 से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

भर्ती के लिए पात्रता के अनुसार अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, शतरंज, क्रिकेट, साइकिल पोलो, साइक्लिंग, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्क्वैश, तैराकी, वॉलीबॉल, वाटर पोलो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और वुशु सहित कुल 22 खेलों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed