फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One nation-one election will stop the wastage of money, the country will move in a new direction

Firozabad News: एक राष्ट्र-एक चुनाव से रुकेगी पैसे की बर्बादी, देश एक नई दिशा की ओर बढ़ेगा

Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
One nation-one election will stop the wastage of money, the country will move in a new direction
भाजपा की संगोष्ठी को संबोधित करते राज्यसभा सांसद डा.नवीन जैन। संवाद
फिरोजाबाद। भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव होने से पैसे की बर्बादी रुकेगी। देश नई दिशा की ओर तेजी के साथ बढ़ेगा। उन्होंने इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत में एक साथ चुनाव कराए जाने की संभावना चुनौतियों और प्रभावों पर व्यापक विमर्श करते हुए जन जागरण करना है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद नवीन जैन फिरोजाबाद क्लब में एक राष्ट्र, एक चुनाव संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 90 हजार करोड़ एवं यूपी विधानसभा चुनाव में 18 हजार करोड़ रुपये खर्च होता है। एक चुनाव होने से देश को लाभ होगा। पैसे की बर्बादी रुकेगी। एक राष्ट्र एक चुनाव को कैंपेन की तरह लें। विकसित भारत तभी बनेगा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए चुनावी सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि 1951 से लेकर 1967 तक देश में एक चुनाव होता था। देश की 80 प्रतिशत आबादी एक राष्ट्र, एक चुनाव के पक्षधर है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि एक चुनाव होने से हर वर्ग का लाभ होगा।
विज्ञापन

जायंट्स ग्रुप महिला शक्ति की प्राची अग्रवाल, नीता धनगर एडवोकेट, शिक्षाविद डा. मयंक भटनागर, शिक्षक विनोद पचौरी, डॉ महेश गुप्ता, डॉ रेनू गुप्ता सिरोही ने संबोधित किया। अध्यक्षता मुकेश गुप्ता मामा एवं संचालन डा. एसपी लहरी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष डा.सतीश दिवाकर,वरिष्ठ भाजपा नेता नानकचंद्र अग्रवाल,सुनील टंडन. ठाकुर विश्वदीप सिंह, सुनील शर्मा, अवधेश पाठक, आनंद अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, रवींद्र शर्मा ढपली, दीपक गुप्ता, आशा भट्ट,ऊषा पचौरी,कुुमुद कुलश्रेष्ठ, प्रियंका शर्मा,शैलेंद्र गुप्ता शालू, रामनरेश कटारा, राधेश्याम यादव, बीएस गुप्ता, अंकित तिवारी, राजीव गुप्ता, विष्णु सक्सेना ,राजेश झा, मक्खनपुर चेयरमैन गीता देवी, डॉ. अनुपम शर्मा, सत्यवीर गुर्जर, प्राचीर सेठ, इंजीनियर दिलीप कठेरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed