{"_id":"5dbb1fcb8ebc3e93c633a552","slug":"one-mam-dead-injured-in-accident-firozabad-news-agr413103388","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांतिनगर निवासी लीलाधर (22)पुत्र राधेश्याम 22 अक्तूबर को साइकिल से काम करने के बाद घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मारी थी। इसके कारण लीलाधर गंभीर रूप से घायल हो गया। लीलाधर का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसने गुरुवार को दम तोड़ दिया। वहीं थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक अन्य हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आए दो युवक घायल हो गए।
जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में इटावा के कटरा शमशेर निवासी शादाव (19) पुत्र शाह बुद्दीन एवं आगरा के लोहामंडी निवासी शाहरुख (22) पुत्र अब्दुल दिलशाद घायल हो गए। शादाब ने बताया कि वह जीजा के घर थाना रामगढ़ के करीमगंज में ही आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। इसी दौरान टेंपों से बाइक टकराने के कारण हादसा हो गया है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।