फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One lakh rupees stolen from customer's bag at SBI

Firozabad News: एसबीआई में ग्राहक के बैग से एक लाख रुपये चोरी

Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen from customer's bag at SBI
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- थाना उत्तर क्षेत्र में सर्विस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में हुई वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सर्विस रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा के पास एक ग्राहक के साथ चोरी की घटना सामने आई है, जिसने बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर ने एक व्यक्ति के बैग को काटकर, उसमें रखे एक लाख रुपये की राशि पार कर दी।


नगला सौंठ, पोस्ट हसन, थाना नारखी के निवासी गैंदालाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गैंदालाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह एसबीआई की मुख्य शाखा में पैसे निकालने आए थे। अपने खाते से कुल दो लाख बीस हजार रुपये निकाले थे। उन्होंने यह पूरी राशि अपने बैग में रखी थी। रुपये निकालने के बाद, पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक परिसर में लगी मशीन की लाइन में लगे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात शख्श ने उनके बैग को काट दिया और अंदर रखे रुपयों में से एक लाख रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक महिला बार-बार उनके आस-पास घूम रही थी। पासबुक एंट्री कराने के बाद जब उन्होंने अपने बैग में नजर डाली, तो बैग कटा हुआ मिला और एक लाख रुपये गायब हो चुके थे। यह घटना बैंक के भीतर हुई, जिससे बैंक की लापरवाही साफ उजागर होती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed