{"_id":"64ac67049a0ba42e4205dbc4","slug":"one-lakh-cusecs-of-water-released-from-hathini-kund-in-yamuna-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-240-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यमुना में हथिनी कुंड से एक लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यमुना में हथिनी कुंड से एक लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी
Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई तेज बारिश से यमुना में पानी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। हथिनी कुंड बैराज से भी यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसका असर भी यमुना के जलस्तर पर पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से यमुना की तलहटी के किसानों की चिंता बढ़ गई है। डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने सभी एसडीएम को यमुना की तलहटी वाले इलाकों की लगातार निगरानी के आदेश दिए हैं। कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया है।
जून व जुलाई के प्रथम सप्ताह में भारी बारिश होने के साथ यमुना नदी में जलस्तर तेजी के साथ बढ़ना प्रारंभ हो गया। पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा में गुरुग्राम के साथ उत्तराखंड तथा हिमांचल एवं राजस्थान राज्यों में भारी बारिश होने के कारण वहां की नदियां काफी उफान पर हैं। इसके कारण यमुना नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय बारिश के पानी के साथ-साथ हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी एक साथ छोड़े जाने के साथ यमुना में जलस्तर के तेजी से बढ़ने की संभावना है।
हालांंकि इससे पूर्व यह पानी गोकुल बैराज पर रुकेगा। यमुना में जलस्तर बढ़ने के साथ यमुना की तलहटी वाले गांवों के किसानों की चिंता बढ़ना शुरू हो गई। किसानों ने यमुना नदी के किनारे वाली फसलों को पहले ही काटना प्रारंभ कर दिया। क्यों कि जलस्तर बढ़ा तो यह फसलें पानी के साथ बहती चली जाएंगीं। इस तरह की स्थिति सोफीपुर, शंकरपुर, माली पट्टी, मड़वा के साथ ही नादन व गुदाऊंशाला, नयाबांस सहित आसपास के गांवों के किसान काफी सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
इधर यमुना में जलस्तर के बढ़ने के साथ ही डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार ने जिले के यमुना के किनारे वाले इलाके में एसडीएम टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद व सिरसागंज क्षेत्र के तलहटी वाले गांवों की सघन निगरानी के निर्देश दिए है। साफ कहा कि उक्त इलाकों के लेखपालों से कहें कि वह क्षेत्र भ्रमण करने के साथ ग्रामीणों के संपर्क में रहे। सिंचाई विभाग की ओर से कंट्रोल रूम को भी सुचारू कर दिया है, जिससे कोई सूचना तत्काल दी जा सके।
-- -
-यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने की जानकारी मिल रही है। बाढ़ नियंत्रण के लिए पहले से ही टीमों का गठन किया जा चुका है। कंट्रोल रूम सक्रिय है, जिससे सुबह और शाम के जलस्तर की जानकारी मिल सके। क्षेत्रीय लेखपाल भी सक्रिय रहेंगे।
अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम फिरोजाबाद