फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed in a clash over money

मजदूरी के पैसों को लेकर हुए संघर्ष में एक की मौत

Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
 आलू खोदायी की मजदूरी के पैसों को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में जमकर लाठ डंडे चले और पथराव हुआ। संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना नगलासिंघी क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी संत कुमार पुत्र हुब्बलाल जाटव का गांव के ही वीनेश पुत्र रामभरोसी लाल से आलू खोदाई की मजदूरी को लेकर गुरुवार सुबह विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। उस वक्त ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया इसके बाद शाम को संत कुमार मजदूरी के रुपये लेने फिर से वीनेश के घर पहुंच गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के ही सुग्रीव सिंह, उर्फ राजा व उसके पुत्र वीकेश, प्रेम किशोर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे और पथराव हुआ। मारपीट के बाद वीनेश पक्ष घरों में ताले डालकर भाग निकला। ग्रामीण घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे वहां सुग्रीव उर्फ राजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि संतकुमार, वीकेश और प्रेम किशोर को उपचार किया जा रहा है। सुग्रीव की मौत के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। एहतियात के तौर पर फोर्स गांव में तैनात कर दी गई। घटना की रिपोर्ट मृतक सुग्रीव के चचेरे भाई रूपेश पुत्र भूप सिंह ने वीनेश कुमार, दिनेश कुमार उर्फ बंटू, लाले, गौरव उर्फ गौरइया व उनकी मां मुन्नी देवी के विरुद्ध दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

फोटो- मृतक सुग्रीव सिंह का फाइल फोटो-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed