फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One killed by bike colliding with electric pole

विद्वुत पोल से टकराई बाइक एक की मौत

Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
One killed by bike colliding with electric pole
फिरोजाबाद। नगला बावन के समीप बाइक सवार दो लोग विद्युत पोल से टकरा गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दूसरे को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव नगला हरी सिंह निवासी धनीराम (65), गांव के ही संजू, रुस्तम और राजकुमार के साथ एक बाइक पर किसी कार्य से भदान जा रहे थे। बाइक सवार चारों लोग नगला बावन के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकुमार, संजू और रुस्तम घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर धनीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों की हालत गंभीर होने पर उनको उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। धनीराम की मौत होने पर परिजन में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर ने बताया कि हादसे में धनीराम की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed