फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   female pilgrim from Andhra Pradesh died due to extreme heat in firozabad condition of two worsened

Firozabad: भीषण गर्मी से हाल बेहाल, आंध्र प्रदेश की महिला तीर्थयात्री की मौत; दो अन्य की हालत बिगड़ी

Wed, 29 May 2024 12:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 May 2024 12:31 PM IST
सार

सुहागनगरी में भीषण गर्मी से हाल बेहाल हैं। यहां गर्मी से आंध्र प्रदेश की महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
female pilgrim from Andhra Pradesh died due to extreme heat in firozabad condition of two worsened
गर्मी कहर बरपा रही - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को बस सवार तीर्थ यात्रियों की भीषण गर्मी के चलते हालत बिगड़ गई। बीमार महिलाओं को उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बस सवार तीर्थयात्री खाना खाने को हजरतपुर निर्माणी के पास रुके थे।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश से अयोध्या, काशी व बृज भ्रमण के लिए करीब 25 महिला, पुरुष तीर्थयात्री प्राइवेट बस से निकले थे। सभी तीर्थयात्री बनारस और अयोध्या दर्शन करते हुए मथुरा से आगरा पहुंचे थे। वहां से भ्रमण करते हुए मंगलवार शाम पांच बजे वह खाना खाने के लिए थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर फैक्टरी के गेट के पास रुक गए। खाना खाने के बाद मुंह धोते समय अचानक बस सवार महिला लुक्का रेणुकाम्मे निवासी मुलाकुड्डारू गुंटूर, आंध्र प्रदेश चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही दो अन्य महिलाओं की भी तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं खराब तबीयत को देख उन्हें उपचार के लिए ले जाया जाता उससे पूर्व ही लुक्का रेणुकाम्मे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बीमार महिला यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बस चालक अंजीर का कहना है कि खाना खाने के बाद महिलाओं को उल्टी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया महिलाओं की हालत गर्मी के चलते बिगड़ी है। उसी के चलते एक महिला की मौत हुई है। मौत के कारण पता करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दो अन्य की तबीयत खराब हुई है, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। -अनुज कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed