{"_id":"60903e0c8ebc3e80d151877c","slug":"one-died-in-accident-on-agra-lucknow-expressway-firozabad-news-agr490711329","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्लीपर कोच बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा करीब रविवार रात करीब एक बजे हुआ। सूचना पर पहुंची नगला खंगर थाना पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही एक घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा से लखनऊ जा रही स्पीलर कोच बस रात करीब एक बजे नगला खंगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत किलोमीटर 59 के समीप पहुंची। तभी चालक ने संतुलन खो दिया और बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई।
इधर, दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी पर नगला खंगर थाना पुलिस के साथ यूपीडा के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में घायलों को पुलिस ने सैफई अस्पताल भेजा। हालांकि सैफई ले जाते समय शिवशंकर निवासी दिल्ली की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक पक्ष की ओर से यदि तहरीर आती है तो बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।