फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   one dead in firozabad shikohabad

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Sun, 07 Feb 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
one dead in firozabad shikohabad
बालाजी मंदिर के समीप नई आबादी निवासी युवक का शव मंदिर जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मृतक की पत्नी और बच्चों से भी पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूल रूप से खैरगढ़ के गांव पुरवियान निवासी नरेंद्र सिंह यादव (35) पुत्र स्व. केदार सिंह विगत तीन साल से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बालाजी के समीप नई आबादी में मकान बनाकर रह रहा था। रविवार सुबह उसका शव बालाजी मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला। जानकारी पर नरेंद्र की पत्नी सुषमा देवी मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ उसे उठाकर घर ले गई लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

युवक की मौत की जानकारी पर उसकी मां फूलश्री और कमलेश यादव निवासी यादव कॉलोनी भी पहुंच गए। नरेंद्र की मां उसकी पत्नी सुषमा पर हत्या का आरोप लगा रही थी। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसपी अजय कुमार मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक की पत्नी और बच्चों से पूछताछ की। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
शिकोहाबाद। नरेंद्र की मौत के बाद उसके दो बेटे अंशू (12) और ईशू (15) के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं नरेंद्र की बूढ़ी मां फूलश्री का रो-रो कर बुरा हाल है। फूलश्री अभी अपने पति केदारी सिंह की मौत से उबर भी नहीं पाई थी, कि उसके सामने उसका जवान बेटा भी दुनिया छोड़ चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed