फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One can unite the political stakes: Ramvir Upadhyay

संगठित होकर ही पाई जा सकती है राजनीतिक हिस्सेदारी: रामवीर उपाध्याय

Wed, 11 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 11 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
One can unite the political stakes: Ramvir Upadhyay
टूंडला में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
भगवान परशुराम जयंती पर टूंडला में डेढ़ दर्जन आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य बृजेश उपाध्याय और सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भगवान परशुराम के स्वरूप की आरती उतारी।
विज्ञापन

 इस दौरान मुख्य अतिथि रामवीर उपाध्याय ने कहा कि बिना संगठन कोई भी समाज राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं प्राप्त कर सकता। सभी को एक मंच पर आना होगा। बृजेश उपाध्याय ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। शोभायात्रा एटा रोड स्थित गायत्री मैरिज होम से शुरू होकर सुभाष चौराहा, ठा. बीरी सिंह इंटर कालेज, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, जीजीआईसी, बिहारी विलास, कोतवाली, दीक्षित कॉम्पलैक्स, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा होती हुई कंपनी बाग मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर आरती उतारकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंड सबसे आगे काली अखाड़ा अपना करतब दिखाते चल रहे थे। इस दौरान नगर को विद्युत झालरों से सजाया संवारा गया। जगह-जगह नगर में लोगों द्वारा मीठे पानी की प्याऊ लगाई गई। शोभायात्रा में कृष्ण और राधा का रास आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों का साफा बांधकर सम्मान किया गया। शोभायात्रा में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक राकेश बाबू एड., शिवकुमार उपाध्याय, रवि शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज शर्मा, संजय पचौरी, अरविंद पचौरी, जितेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, रिंकू लवानियां, जयजीव पाराशर, विनोद दीक्षित, सुनील दीक्षित, देवदत्त रावत, गोपाल शरण शर्मा, मुकेश कौशिक,  निरंजन लाल शर्मा, आरपी शर्मा, योगेश उपाध्याय, अभिलाष उपाध्याय आदि सुभाष शर्मा, जगन सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed