{"_id":"6625a6df3763f9f30e01044a","slug":"one-arrested-with-opium-worth-rs-50-lakh-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-122942-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 लाख की अफीम बरामद; चुनाव में खपाने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार, 50 लाख की अफीम बरामद; चुनाव में खपाने की थी योजना
Mon, 22 Apr 2024 08:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:20 AM IST
सार
एएनटीएफ और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 50 लाख की अफीम बरामद हुई है।
विज्ञापन
जेल में बंद (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 50 लाख रुपये से ज्यादा की अफीम बरामद हुई है। आरोपी के पास से बाइक भी बरामद की गई है।
एएनटीएफ आगरा यूनिट के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने थाना रामगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा निवासी ब्राह्मण चौराहा को चनौरा स्थित हाईवे पुल के नीचे पकड़ा।
पकड़े गए अभियुक्त के पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़ी गई अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा के पास से मोटर साइकिल भी बरामद की गई।