{"_id":"630fa27dfcf0e713812e9cf7","slug":"one-accused-arrested-in-the-murder-of-building-material-seller-firozabad-news-agr545191732","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की हत्या का दक्षिण थाना पुलिस ने खुुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। चाचा को काम से हटाने को लेकर आरोपी द्वारा बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता की हत्या की गई थी। इसका खुलासा दक्षिण थाना पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के बाद आरोपी ने किया है।
गांव बरगदपुर निवासी बुद्घसेन बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करता है। उसकी टाल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन की ठार पर है। बुद्घसेन की टाल पर छोटेलाल निवासी बरगदपुर ट्रैक्टर से बिल्डिंग मैटेरियल डालने का काम करता था। जिसको बुद्घसेन ने काम से हटा दिया था। इसी बात को लेकर छोटेलाल का भतीजा विजय कुमार बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेेता बुद्घसेन से रंजिश मानने लगा था। 19 जुलाई की देर शाम विजय ने बुद्घसेन के सिर में ईट से प्रहार कर उसकी हत्या की दी और शव को दुकान के अंदर डालकर मौके से भाग गया था। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था, जो जांच के दौरान निर्दोष पाया गया। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि बुद्घसेन की हत्या विजय कुमार ने की है। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास करती रही। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी को फतेेहाबाद रोड से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।