{"_id":"607f1e1e8ebc3e8dc1318695","slug":"on-the-suspicion-of-family-members-vikas-killed-amit-firozabad-news-agr4893201167","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों के शक होने पर की थी विकास ने अमित की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों के शक होने पर की थी विकास ने अमित की हत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पांच वर्षीय बालक अमित के लापता होने के बाद विकास और उसके परिजनों पर अमित के परिजनों को शक था। इसी शक के कारण विकास ने अमित की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को परिजनों की मदद से बोरे में बंदकर छुपा दिया। बसईमोहम्मदपुर पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड के पांच आरोपियों को जेल भेज दिया।
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सौफीपुर नई आबादी छारबाग निवासी अमित (5) पुत्र श्रीकिशन विगत 16 अप्रैल को लापता हो गया था। हुआ था। अमित के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पूछताछ में अमित के परिजनों ने मकान के सामने रहने वाले ख्यालीराम के पुत्र विकास पर अमित को गायब करने का शक जाहिर किया था।
इस पर पुलिस ने विकास से पूछताछ भी की थी। बसईमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में विकास ने कबूल किया कि अमित के परिजनों द्वारा शक जाहिर करने पर वह डर गया था और इसी कारण उसने अमित की हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को पूछताछ के लिए ले जाने के कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा सका था।
विज्ञापन
विकास ने बताया कि शव को छिपाने में माता-पिता के साथ दोनों भाई भी शामिल थे। पुलिस ने मंगलवार को विकास, आकाश, रोहित, पिता ख्यालीराम तथा मां जमुनादेवी निवासी नई आबादी छारबाग थाना बसईमोहम्मदपुर को जेल भेज दिया।
बेटे की शादी का रिश्ता लेकर गए थे मां बाप-भाई
बसईमोहम्मदपुर पुलिस ने बताया कि विकास के प्रेम संबंध एक युवती से थे। वह युवती के विवाह करना चाहता था। इसके लिए विकास ने अपने माता पिता के साथ भाई को शादी का रिश्ता लेकर भेेजा था लेकिन युवती के परिजनों ने रिश्ता स्वीकार नहीं किया।
इसके बाद विकास ने युवती के परिजनाें से बदला लेने को पैसे के इंतजाम के लिए अमित के अपहरण का तानाबाना बुना था।