फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Old woman dies, son injured as linter of house falls due to rain

Firozabad News: बारिश से मकान का लिंटर गिरने से वृद्धा की मौत, बेटा घायल

Sat, 14 Sep 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies, son injured as linter of house falls due to rain
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण सोते समय मकान का लिंटर गिरने से वृद्धा की दबकर मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि बेटे को घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। गांव हतौली जयसिंहपुर पोस्ट झालगोपालपुर निवासी श्रीदेवी (80) व बेटा इमरत सिंह घर में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे मकान का लिंटर भरभराकर गिर गया। मलबे में दोनों मांं-बेटे दब गए। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने दोनों को मलबा हटाकर बाहर निकला, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं घायल का आगरा में उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed