{"_id":"652ae1133b1a076a8e094f47","slug":"old-man-hit-by-truck-while-crossing-the-road-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-7217-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आया वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आया वृद्ध
Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सड़क पार करने के दौरान वृद्ध एक ट्रक की चपेट में आ गया। वृद्ध के दोनों पैर से होकर ट्रक गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिहार काॅलोनी निवासी पाले (85) शनिवार शाम सवा चार बजे करीब तहसील तिराहे के सामने से सड़क पार कर रहे थे। तभी अचानक एक ट्रक वहां आ गया। वृद्ध अचानक ही ट्रक की चपेट में आकर नीचे गिर गया। उसी दौरान ट्रक उसके दोनों पैरों के ऊपर से होकर गुजर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रक को रोक लिया गया। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जो कि घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को फिरोजाबाद रेफर किया गया है।