{"_id":"61cdf27cb3f1e30af75a71d4","slug":"old-man-dies-while-getting-treatment-from-private-doctor-uproar-firozabad-news-agr519657838","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सक से उपचार कराने के दौरान वृद्ध की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सक से उपचार कराने के दौरान वृद्ध की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी चिकित्सक से उपचार कराने के दौरान वृद्ध की मौत, हंगामा
फिरोजाबाद। निजी चिकित्सक के पास उपचार करा रहे वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर थाना क्षेत्र की कोटला रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी नेकराम (50) की बृहस्पतिवार सुबह तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें कोटला रोड स्थित एक चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद ही वृद्ध मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत कराने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद