{"_id":"6170440bdf01a03de125e12e","slug":"old-man-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-villagers-jammed-firozabad-news-agr5120870120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
टूंडला। हाईवे स्थित उसायनी पर सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोगाें में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव उसायनी निवासी भीकम सिंह (60) पुत्र केहरी सिंह मंगलवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे उसायनी चौराहा स्थित कार्पोरेशन बैंक के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी टूंडला की ओर से तेज गति से जा रहे वाहन ने वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में भीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।
घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी राजेश पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में भीकम सिंह के पुत्र महेश बाबू ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश पांडेय का कहना है कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया था। उन्हें समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।