{"_id":"660da369fab618a097060d44","slug":"old-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-121661-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वृद्ध ने पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वृद्ध ने पेड़ पर फंदे से लटककर दी जान
Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। मंगलवार रात्रि एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों से घर के बाहर लगे पाखड़ के पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया।
गांव मोहम्मदपुर निवासी सुखवीर सिंह जाट (65) मजदूरी करते थे। मंगलवार रात उन्होंने घर के बाहर पाखड़ के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह पांच बजे करीब ग्रामीणों के निकलने पर पता चला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतरवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि वृद्ध के चार बेटी व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी 10 वर्ष पूर्व घर छोड़कर थाना नगला सिंघी के गांव एलई में रह रही है। वहीं बेटा नारायण अपनी ससुराल में रहता है।