फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officials raided fertilizer shops in Firozabad issued notices to two and one shop suspended

Firozabad News: खाद की दुकानों पर छापे, दो को नोटिस... एक निलंबित; 13 नमूने जांच के लिए भेजे

Tue, 06 Aug 2024 08:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 08:35 PM IST
सार

सुहागनगरी में अधिकारियों ने खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो लोगों को नोटिस दिया। जबकि एक दुकान निलंबित कर दी। साथ ही 13 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन
Officials raided fertilizer shops in Firozabad issued notices to two and one shop suspended
खाद बीज की दुकान की जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खाद की दुकानों पर मंगलवार को छापे मारे गए। इस दौरान 13 नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजना का निर्णय लिया। दो दुकानदारों के यहां खामी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही एक दुकान का स्टाक ठीक नहीं मिलने के कारण निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए।

विज्ञापन


खरीफ की फसल के दौरान किसानों को अच्छी गुणवत्ता की उर्वरक को मुहैया कराने के उद्देश्य से सघन छापेमारी के आदेश दिए। डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में जिले में छापामार कार्रवाई की गई। उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने टूंडला तहसील की उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


जसराना तहसील में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने छापामार कार्रवाई की। कस्बा एका में जिला कृषि अधिकारी के पहुंचने पर कई दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। इस दौरान एका स्थित वाष्र्णेय खाद एजेंसी एवं सुमित ट्रेडर्स पर जब अभिलेख देखे तो पूरे नहीं थी। जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैं.वैष्णवी खाद एवं बीज भंडार में स्टॉक में अंतर पाए जाने के कारण लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर तहसील में कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, तहसील शिकोहाबाद मे विषय वस्तु विषेशज्ञ ब्रजेश कुमार, तहसील सिरसागंज मे अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने छापेमारी की। 


टीमों ने खाद के 13 नमूने लेकर इनको विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमूना अधोमानक निकलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधान अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed