फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officers of Bhakiyu Bhanu staged a sit-in protest at the XEN office

Firozabad News: भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने एक्सईएन कार्यालय पर दिया धरना

Fri, 16 May 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Officers of Bhakiyu Bhanu staged a sit-in protest at the XEN office
टूंडला के विद्युत एक्सईएन कार्यालय पर धरना देते भाकियू भानु के पदा​धिकारी। स्रोत
टूंडला। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत एक्सईएन कार्यालय में धरना दिया। पदाधिकारियों ने एक्सईएन की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार और एसडीओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


भाकियू युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव गौरव प्रताप सिंह जादौन के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक्सईएन कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां वे बिजली की विविध समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए। विद्युत निगम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव गौरव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में बिजली संबंधी तमाम समस्याएं हैं, फिर भी अधिकारी मौन बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजावली फीडर पर जेई की नियुक्ति की जाए। लाइनमैनों की कमी को दूर किया जाए। पचोखरा फीडर पर एक कर्मचारी को कई सालों से तैनात हैं। उनका तबादला किया जाए। जिन लोगों का बिल ज्यादा है, उनकी समस्या का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक्सईएन के कार्यालय न पहुंचने पर एसडीओ मोहम्मदाबाद देवेंद्र कुमार को एवं नायब तहसीलदार सरिता सिंह ज्ञापन सौंपा। वहीं मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed