{"_id":"5eae6ede8ebc3e903f6c2c31","slug":"officers-listing-problem-in-three-times73","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पालियों में समस्या सुनेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पालियों में समस्या सुनेंगे अफसर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निदेशक राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा जिले में स्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। कंट्रोलरूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए तीन अलग-अलग पालियां निर्धारण के साथ ही सभी नौ ब्लाकों में अधिकारी व कर्मचारी नामित किए गए हैं। मिशन निदेशक द्वारा जारी निर्देशों के अगले क्रम में सीडीओ नेहा जैन ने गर्मी के दृष्टिगत सभी नौ ब्लाकों में पानी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए हैं। उपरोक्त अधिकारी व कर्मचारी अलग-अलग पालियों में ब्लाकवार पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएंगे। पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए टूंडला ब्लाक के ग्रामीण एडीओ विजय प्रकाश मोबाइल नंबर 9457026373, फिरोजाबाद ब्लाक में अरविंद बाबू मोबाइल नंबर 9756527477, नारखी के ग्रामीण योगेद्र पाल जेई जल निगम के मोबाइल 9759030937, हाथवंत ब्लाक के ग्रामीण एडीओ आईएसबी महेश चंद शाक्य मोबाइल नंबर 9410423265 पर, जसराना में अशोक कुमार मोबाइल नंबर 7520767526, एका के ग्रामीण आरके राना जेई एमआई 7417235510 के अतिरिक्त विकास खंड शिकोहाबाद के ग्रामीण रईस अनवर के मोबाइल नंबर 6395629964, मदनपुर के ग्रामीण ब्रजेश कुमार मोबाइल नंबर 9410451187 पर और अरांव ब्लाक के ग्रामीण अशोक कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि के मोबाइल 8650944266 पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। तथा संचालन हेतु तीन पालियों में कर्मचारियों की डियूटी निर्घारित की गई है।
विज्ञापन
ब्लाक पर सुनवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को करें शिकायत
ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम पर जिला स्तरीय अधिकारी तीन अलग-अलग पालियों में जन समस्याओं की सुनवाई के लिए सुलभ रहेंगे। प्रथम पाली में इंजीनियर राजकुमार मोबाइल नंबर 735154190, द्वितीय पाली में इंजीनियर लक्ष्मी गुप्ता मोबाइल नंबर 9719333629 एवं तीसरी पाली में धीरेद्र कुमार 7055033334 सुनवाई के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन