फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Officers change time, not employees

अधिकारियों का समय बदला, कर्मचारियों का नहीं

Wed, 26 Apr 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Wed, 26 Apr 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
Officers change time, not employees
अधिकारियों का समय बदला, कर्मचारियों का नहीं - फोटो : अमर उजाला
शासन के बदले समय के अनुरूप डीएम नेहा शर्मा एवं प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार भले ही समय से कार्यालय पहुंच गए। वहीं, अधिकतर अधिकारी एवं कर्मचारियों की सीटें तो खाली दिखीं। अमर उजाला की टीम ने कार्यालयों की पड़ताल की तो कई दफ्तरों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

समय-9.00 बजे।
डीएम नेहा शर्मा नौ बजे से पहले ही कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने नौ बजे फरियादियों को बुलाने के साथ सुनवाई भी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्या को हल कराने के आदेश संबंधित अफसरों को दिए।
विज्ञापन

समय 9.05 बजे।
स्थान-नगर निगम
प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार कार्यालय में मौजूद मिले। छकौड़ीलाल व हरीमोहन श्रीवास्तव, एक्सईएन एसपी मिश्रा कुछ मंथन कर रहे थे। मुख्य अभियंता जितेंद्र केन, निगम के लेखाधिकारी अक्षय कुमार सिंह, कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार व स्टाफ की सीटें खाली थी। अवर अभियंता प्रवीन कुमार मौजदू थे। स्टाफ में कोई दिखाई नहीं दिया। नगर शिक्षाधिकारी की सीट खाली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

9.20 बजे
स्थान जिला उद्योग केंद्र फिरोजाबाद।
उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार एवं सहायक आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी के कक्ष खाली थे। सफाई कर्मचारी लालबहादुर सफाई करने में जुटे थे। कई कक्षों के ताले तक नहीं खुले थे। सहायक प्रबंधक आरके पाठक कार्यालय के बाहर निकल रही रैली में सक्रिय थे।
समय-9.32 बजे
स्थान-विद्युत विभाग कार्यालय रेलवे फाटक।
अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह का कक्ष खाली था। स्टाफ भी नहीं पहुंचा। एक्सईएन के कक्ष के गेट बंद मिला। स्टाफ यहां का नदारद था। एक्सईएन नगर जेएस आजाद की प्रथम तल पर सीट खाली थी।   
समय-9.45 बजे।
समय-सहायक श्रमायुक्त कार्यालय लेबर कालोनी।
एएलसी नदीम अहमद सिद्दीकी की सीट खाली थी। स्टाफ की सभी सीटें खाली थी। फोटो क्लिक होते ही वहां लिपिक राकेश अग्रवाल उपस्थित हुए।   श्रम प्रवर्तन अधिकारी विक्टरजान, आरके गुप्ता एंव एसपी पांडेय का कक्ष खाली मिला। स्टाफ कक्ष खाली मिला तो कम्प्यूटर रूप में संविदाकर्मी विकास मौजूद था।
समय-9.50 बजे।
आवास विकास कालोनी सुहागनगर में स्थित भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम के कार्यालय में ताला नहीं खुला था। स्टाफ यहां कोई नहीं मिला।
समय-9.55 बजे।
पीसीएफ के जिला प्रबंधक श्रीकृष्ण शिवदेव सिंह की सीट तो खाली थी। कार्यालय में लेखा लिपिक जगदीश सिंह, मो. मोहसिन,कमलेश कुमार मौजूद मिले। एकाउंटेंट पवन कुमार की सीट खाली थी। फोटो खींचने के बाद जब बाहर निकले तो फिर भंडार प्रभारी प्रमोद कुमार भी पहुंच गए।  

समय-10.00 बजे
स्थान जलनिगम कार्यालय सुहागनगर।
एक्शईएन आरपी सैनी के कक्ष में ताला लटका था। एई तथा जेई की सीटें खाली थीं। एका जेई रोहित कुमार वहां मौजूद थे। कैशियर सुभाष बाबू,इंद्रजीत,स्टाफ सीमा देवी,सुरेंद्र कुमार मौजूद थे। लेकिन अधिकांश स्टाफ नदारद मिला। हर कोई बोला समय दस बजे का है। लेकिन इतनी जल्दी नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed