फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Oblation for Central and state government's intelligence-purification

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ

Fri, 09 Sep 2016 12:03 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 09 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Oblation for Central and state government's intelligence-purification
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ - फोटो : Amar Ujala
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, कई श्रमिक संगठनों का समर्थन
विज्ञापन

कार्यकत्रियों के आंदोलन से हौसला पोषण योजना ठप, आंगनबाड़ी केंद्र हैं बंद
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। सैकड़ों कार्यकत्रियों ने आहुतियां दीं। घंटे, घड़ियाल बजाकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को जगाने का काम किया गया। संघ ने कहा मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सीटू नेता नवल सिंह एडवोकेट, भूरी सिंह यादव एवं लटूरी सिंह ने कार्यकत्रियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले में कार्य बहिष्कार को एक सप्ताह बीत चुका है। आंदोलन के चलते आंगनबाड़ी केंद्र बंद पड़े हैं। हौसला पोषण योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, अति कुपोषित बच्चों को सामग्री वितरण का काम बंद है। गुरुवार को जिले भर की कार्यकत्रियों ने  प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज के नेतृत्व में विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। सीटू नेता नवल सिंह एडवोकेट ने कहा कि कार्यकत्रियों को न्यूनतम मजदूरी मिलनी चाहिए। भूरी सिंह यादव ने कहा कि कार्यकत्रियों की आवाज कोई दबा नहीं सकता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष लटूरी सिंह, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रेम प्रकाश कुशवाह ने समर्थन करते हुए कहा हक मिलना चाहिए। इस दौरान आशमा कुलश्रेष्ठ, सीमा देवी, मोहिनी देवी, सरला देवी, बेबी उपाध्याय, सुधा शर्मा, सुमन यादव, चंद्रकांता, राधा सिंह, हेमा सिंह, श्रद्धा सिंह, आरती देवी, प्रमिला देवी, नयन तारा, सैयदा स्वालिया, सुबोध यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन


खाना लेकर पहुंची कार्यकत्रियां
दूर दराज ग्रामीण अंचल से प्रदर्शन में शामिल होने आई कार्यकत्रियां खाना बांधकर लाई थीं। एक ओर बड़ी संख्या में कार्यकत्री हवन यज्ञ में आहुतियां देने में व्यस्त थीं। वहीं ग्रामीण अंचल से आई कार्यकत्री भोजन करने में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटियां साथ लेकर पहुंची कार्यकत्रियां
हवन यज्ञ में आहुति के दौरान आरती की गई वहीं देवी को मनाने के लिए मंत्र पढ़े गए। बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां घरों में पूजा में प्रयोग होने वाली घंटियों को लेकर पहुंची थी। हवन यज्ञ के दौरान घंटियां बजाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed