फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   NVS School Admissions Test: Students were sixth test, four Pakdeh

नवोदय विद्यालय प्रवेश टेस्ट : छठवीं के छात्र दे रहे थे परीक्षा, चार पकडे़

Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
NVS School Admissions Test: Students were sixth test, four Pakdeh
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के दौरान चेकिंग करते अध्यापक।
सीबीएसई की ओर से आयोजित जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा छठवीं की प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के नौ सेंटरों पर आयोजित की गई। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी बीएसए ने फर्जी ढंग से परीक्षा दे रहे छठवीं कक्षा के चार छात्रों को पकड़ा है। उन्होंने संबंधित स्कूलों को नोटिस भी भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

कक्षा छठवीं की सिर्फ 80 सीटों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन होने के बाद रहने एवं पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाती है। इसके लिए हजारों छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्राइवेट कालेजों ने इस परीक्षा में भी फर्जीवाड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नगर शिक्षा अधिकारी (डिप्टी बीएसए) तरुण कुमार ने एमजी इंटर कालेज में परीक्षा कक्ष का जायजा लिया। कुछ परीक्षार्थियों की उम्र देखकर एनएसए को शक हुआ। इस पर परीक्षा दे रहे छात्र अलीनगर कैंजरा निवासी कुनाल प्रताप से पूछताछ की। उसने बताया कि वह संत नित्यानंद पब्लिक स्कूल मे कक्षा छठवीं का छात्र है। इसी तरह हिमांयुपुर निवासी छात्र धुरुव कुमार से कक्षा की जानकारी तो वह नहीं बता सका, जबकि इस परीक्षा में पांचवीं में अध्ययनरत छात्रों को ही शामिल होने का नियम है। डिप्टी बीएसए तरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर चार फर्जी छात्र पकडे़ गए। छठवीं के छात्र थे जो इस परीक्षा के लिए मान्य नहीं थे। किंतु प्राइवेट स्कूलों ने छात्रों के फार्म भरवा दिए। ऐसे स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। डीआईओएस रविंद्र सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुशील प्रकाश शाक्या सहित अन्य अधिकारियों ने भी पीडी जैन इंटर कालेज, एमजीएम स्कूल ढ़ोलपुरा, माता प्रसाद कलावती स्कूल, अमरदीप स्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। वहीं, शिकोहाबाद के परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहीं, शिकोहाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय, गुरैया सोयलपुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को जनपद के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई।  ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बनाए गए दो केंद्रों पर 1482 और पाली इंटर कालेज में जसराना ब्लाक के लगभग 500 बच्चों की परीक्षा दी। ज्ञानदीप में डा. रजनी यादव और पाली इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव की देखरेख में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों के बाहर जमी भीड़
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से भीड़ नजर आई। शहरी एवं देहात क्षेत्रों से अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए समय निकाल कर आए। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी एमजी इंटर कालेज में थे। परीक्षा छूटने के बाद जाम की स्थिति दिखी।

 परीक्षा में दिखा सर्दी का असर, हजारों अनुपस्थित
फीरोजाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सर्दी का असर देखने को मिला। हजारों छात्र अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्रों की संख्या 6286 रही। सिर्फ 3889 ने परीक्षा दी। जबकि 2397 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed