फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nutrition month

कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को कराएं एनआरसी में भर्ती

Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nutrition month
फिरोजाबाद। पोषण माह के तहत सोमवार को तहसील सदर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें चिह्नित शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के कुपोषित एवं अति कुपोषित श्रेणी वाले बालकों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सात सितंबर से शुरू हुए पोषण माह के आठवें दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की शारीरिक वृद्धि की समीक्षा एवं सदर ब्लाक में पोषण संबंधी बैठक का आयोजन एसडीएम सदर की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान बाल विकास परियोजना शहर प्रथम, द्वितीय के अतिरिक्त टूंडला, जसराना एवं कोटला में गत सात सितंबर से वर्तमान तिथि तक चिह्नित किए कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की रिपोर्ट का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा चिह्नित कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को तत्काल एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक स्कूल में न्यूट्री गार्डन बनाने के साथ ही उसके देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दी जाए। बैठक में तहसीलदार, बीडीओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed