फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   number of patients suffering from cough, cold and fever has increased With change in weather in Firozabad

पढ़ें डॉक्टर की सलाह: खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ी, पेट व गले के संक्रमण के साथ त्वचा रोग भी सता रहा

Sun, 14 Jul 2024 06:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 06:21 PM IST
सार

मौसम बदलने के साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ी है। पेट व गले के संक्रमण के साथ त्वचा रोग भी परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन
number of patients suffering from cough, cold and fever has increased With change in weather in Firozabad
Fever - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मौसम बदलने के साथ ही खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जन आरोग्य मेले में रविवार को ऐसे 542 मरीज पहुंचे। साथ ही पेट संक्रमण, त्वचा रोग और गले के संक्रमण वाले भी 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे। वहीं, सौ शैय्या अस्पताल के बाल रोग वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां इमरजेंसी में मरीजों बालरोगी पहुंचे।

विज्ञापन


फिजिशियन डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि मरीजों पर वायरल का असर अधिक है। खांसी, छींक के साथ यह एक से दूसरे मरीज में तेजी से फैल रहा है। बुखार ठीक होने में तीन से पांच दिन का समय ले रहा है। ऐसे में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने ही जरूरत है।
विज्ञापन


ईएनटी डॉ. भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इस मौसम अधिक ठंडा, खट्टा खाने से गला पकड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में ऐसे मरीज बढ़े हैं, गले के साथ ही नाक, कान का संक्रमण भी बढ़ा है। हालांकि दवाओं से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश यादवेंदु ने बताया कि आंख आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है, ऐसे मरीजों को चश्मा लगाकर रखने की सलाह दी गई है। जन आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में बुखार वाले सबसे अधिक रहे। जिन्हें दवा देकर वापस भेज दिया गया। हालांकि इन शिविरों में गंभीर रोगियों के लिए कोई सुविधा नहीं थी।

वायरल बुखार के कारण-

  • किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना।
  • दूषित या संक्रमित भोजन, पानी ग्रहण करना।
  • कीड़े मकोड़ों के काटने से भी प्रसार होता है।

 

ये आ रहे लक्षण-

  • चिड़चिड़ा होना, शांत रहना।
  • खाने का मन नहीं होना, बच्चे का बहुत ज्यादा रोना।
  • सुस्त होना, आंखों का लाल होना।
  • सांस लेने में बढ़ोत्तरी, उल्टी होना।
  • खाने और सोने की आदतों में बदलाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed