{"_id":"6a2eee958a4637b4b5094654","slug":"nsui-district-president-placed-under-house-arrest-while-on-his-way-to-join-a-protest-in-lucknow-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-177255-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट
Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
डाक कंपाउंड में शिकोहाबाद पुलिस की निगरानी में मौजूद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। नीट पेपर लीक मामले में लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे को शिकोहाबाद पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके कारण वह धरने में शामिल नहीं हो सके।
भारतीय राष्टीय छात्र संगठन कांग्रेस (एनएसयूआई) द्वारा रविवार को लखनऊ में नीट पेपर लीक मामले में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसमें प्रदेश भर के सभी जिलों से कांग्रेस छात्र संगठन के पदाधिकारी शामिल होने जा रहे थे। शिकोहाबाद की गिहार कॉलोनी डाक कंपाउंड निवासी एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे भी इस धरने में शामिल होने जा रहे थे। जिनको रविवार को शिकोहाबाद पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर धरने में शामिल होने से पहले ही रोक दिया। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ ने कहा कि जब भी कांग्रेस या विपक्ष सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन या धरना-प्रदर्शन की तैयारी करता है, तब सरकार नेताओं को हाउस अरेस्ट कर कार्यक्रमों को विफल करने का प्रयास करती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए लोकतंत्र के खिलाफ बताया।