फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nsia ji Temple faithful at loggerheads, violence

नसिया जी मंदिर में भिड़े श्रद्धालु, मारपीट

Tue, 22 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 22 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nsia ji Temple faithful at loggerheads, violence
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बीच मारपीट के बाद नसिया जी  मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। पूजा कर रही महिला श्रद्धालु अपनी जान बचाकर भागी। मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में एक श्रद्धालु के चोट भी लग गई। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो श्रद्धालुओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरी कंपाउंड निवासी राजू जैन पुत्र सुरेंद्र जैन और मोहल्ला गंज निवासी मुकेश जैन पुत्र नेम चंद्र जैन अन्य श्रद्धालुओं के साथ नसिया जी मंदिर पूजा कर रहे थे। तभी दोनों के बीच मंत्र को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट  के दौरान राजू जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। राजू के घायल होते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। महिला श्रद्धालुओं के साथ अन्य श्रद्धालु पूजा छोड़कर मंदिर से भाग खड़े हुए। सूचना पर एसएसआई उत्तर अर्जुन लाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर मुकेश जैन और उसके साथी ललित जैन पुत्र प्रमोद जैन निवासी  इंद्रानगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed