फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now photo will have to be uploaded on the portal along with the dress.

Firozabad News: ड्रेस के साथ अब पोर्टल पर अपलोड करनी होगी फोटो

Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now photo will have to be uploaded on the portal along with the dress.
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ड्रेस आदि मिले या नहीं, इसको लेकर अब पाेर्टल पर बच्चों की ड्रेस के साथ फोटो अपलोड करनी होगी। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले के करीब 1827 परिषदीय स्कूलों में 1.35 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इनमें 92 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी की धनराशि आ गई है। बच्चों को हर साल यूनिफार्म में बस्ता, ड्रेस व जूते-मोजे आदि खरीदने के लिए शासन की ओर से 1200 रुपये प्रति बच्चे के अनुसार धनराशि जारी की गई थी। इस धनराशि का सही प्रकार से प्रयोग हुआ है या नहीं, अब इसके लिए शासन स्तर से जांच शुरू करा दी गई है। स्कूलों में प्रधानाध्यापकों को बच्चों की ड्रेस के साथ फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए है। सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्य की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन




छात्र-छात्राओं के फोटो अपलोड करने को लेकर शासन से जो निर्देश मिले हैं। उसका नियमानुसार पालन करने के निर्देश प्रधानाध्यापकों को दे दिए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। - आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed