फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now gone to school on the road to e-Pament

स्कूल चले अब ई-पैमेंट की राह पर

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
अंकित जैन, फीराेजाबाद
अंकित जैन, फीराेजाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मोदी के डिजिटल इंडिया की राह पर अब शहर के स्कूल चल पडे़ हैं। नोटबंदी के बाद स्कूल संचालकों ने फीस में पुराने नोट जमा करने पर रोक लगा दी है। वहीं अब कुछ स्कूलों ने ई-वॉलेट की व्यवस्था शुरु कर दी तो  दर्जनों कालेजों ने स्वैप मशीन लगवाने के लिए बैंकों में संपर्क साधा है। हालांकि अधिकांश स्कूल चेक से फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन

फीस जमा करने में अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में ई-वॉलेट की व्यवस्था की है। अभिभावक अब बिना कैश के ई-वॉलेट से फीस जमा कर सकेंगे। प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर ने बताया कि स्वैप मशीन के लिए बैंक में एप्लीकेशन दी है। सप्ताह भर में मशीन लग जाएगी। वहीं, एडीफाई स्कूल के डायरेक्टर मयंक भटनागर ने बताया कि  दो-तीन दिन में ई-वॉलेट की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। एमजीएम स्कूल ढोलपुरा के  प्रधानचार्य दिनेशचंद्र शर्मा ने बताया कि बैंक आफ इंडिया में प्रार्थना पत्र दिया है। जल्द ही मशीन लग जाएगी। फिलहाल चेक से फीस ली जा रही है। मक्खनपुर स्थित आईवे इंटरनेशनल स्कूल ने भी इलाहाबाद बैंक में स्वैप मशीन लगवाने के लिए मांग की है। वहीं, जीडी गोयंका स्कूल में कैश लैस सिस्टम लागू कर दिया गया है। फीस अब चेक से ली जा रही है।
विज्ञापन


चेक से मिल रही दवा, जल्द दिखेगी स्वीपमशीन
मेडिकल पर भी चेक से दवा मिलने लगी है। छिंगामल स्थित आशा मेडिकल पर दवाओं के के बदले चेक लिए जा रहे हैं। स्वैप मशीन दो दिन में लग जाएगी। वहीं, सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष पीके झिंदल ने बताया कि स्वैप मशीन अगले हफ्ते से ट्रामा सेंटर, छिमांगमल के बाग स्थित मेडिकल पर चालू हो जाएगी। एचडीएफसी बैंक में आवेदन किया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए दो-तीन दिन में ई-वॉलेट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed