फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now daughters will not be afraid, learn self defense tricks

Firozabad News: अब नहीं डरेंगी बेटियां, सीखे आत्मरक्षा के गुर

Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Dec 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Now daughters will not be afraid, learn self defense tricks
आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं। - फोटो : आत्मरक्षा का प्र​शिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
फिरोजाबाद। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को ज्ञानसरोवर इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक राहुल यादव ने बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि, बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। ताइक्वांडो प्रशिक्षक राहुल यादव ने प्रशिक्षण के दौरान बेटियों को दुश्मन पर काबू पाने के आसान तरीके बताए। साथ ही विपरीत परिस्थितियों में पेन, चाभी, हेयर पिन को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना सिखाया। बताया कि कभी परेशानी में किस तरह वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। स्कूल के प्रबंधक विकास राजपूत और प्रधानाचार्य पीसी वर्मा, शिक्षक विशाल वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। छात्रा अंशिका वर्मा, ईशा प्रजापति, शालिनी यादव, शिया, महक आदि से प्रशिक्षक ने सवाल पूछे। जवाब देने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया।

अतुल दीक्षित।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed