{"_id":"66b13ea006e7ef4c420485e8","slug":"now-complaints-will-also-be-registered-on-mera-firozabad-app-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-130803-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मेरा फिरोजाबाद एप पर अब शिकायतें भी होंगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मेरा फिरोजाबाद एप पर अब शिकायतें भी होंगी दर्ज
Tue, 06 Aug 2024 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेरा फिरोजाबाद एप पर आम जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी शिकायतें व फीडबैक भी दे सकेंगे। सोमवार को जीवाराम हॉल में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान एप तैयार करने वाली संस्था के तकनीशियनों ने निगम कार्मिकों को ट्रेनिंग दी।
नगर निगम द्वारा जन सुविधा के लिए मेरा फिरोजाबाद नामक एप लांच किया है। एप के जरिए आम जन अपना बकाया गृह व जलकर घर बैठे जमा करा सकते हैं। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के अनुसार नगर आयुक्त के सुझाव पर एप में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े विकल्प भी जोड़े जाएंगे। सोमवार को जीवाराम हॉल में आयोजित हुई एक कार्यशाला के दौरान एप तैयार करने वाली संस्था मैसर्स डीवट्रेक्स इन्फोसिस प्राइवेट लिमिटेड के तकनीशिन राजीव कुमार ने हेल्थ सुपरवाइजर एवं सफाई नायकों को एप के संचालन से जुड़ीं तकनीकी जानकारी दीं। इस दौरान जेडएसओ संदीप भार्गव आदि भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शुरू हुए एप के जरिए आम लोग अपनी शिकायतें भी दर्ज कराने लगे हैं।