फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Now await the government's course

अब शासन की हां का इंतजार

Thu, 04 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 04 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Now await the government's course
 खत्ताघर के निर्माण की राह आसान होती नजर नहीं आ रही है। किसान बढ़े हुए सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। जिला प्रशासन से तीन दौर की वार्ता हो चुकी हैं। किसानों की मांग को देखते हुए मुआवजे के लिए 12.63 करोड़ की डिमांड शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद (वर्तमान में नगर निगम) द्वारा वर्ष 2008 में शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर कुतकपुर चनौरा में 5.265 हेक्टेयर भूमि खत्ताघर के लिए चिह्नित की थी। वर्ष 2010 में धारा चार की कार्यवाही तथा 2013 में दाखिला खारिज हो भी हो चुका है। नगर निगम बनने के बाद शहर के लिए खत्ताघर की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कवायद तेज कर दी गई है। डीएम विजय किरन आनंद ने स्वयं किसानों से तीन बार वार्ता कीद्घ वह स्वयं कुतकपुर चनौरा भी किसानों से वार्ता करने पहुंचे थे। डीएम के समक्ष किसानों ने मांग की थी कि हमें वर्ष 2010 की अपेक्षा वर्ष 2013 की सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाया जाए। इस पर डीएम ने किसानों को लिखित अपनी बात देने के लिए कहा था। किसानों ने वर्ष 2013 की सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने के संबंध में जिला प्रशासन को पत्र सौंप दिया है। नगर निगम द्वारा वर्ष 2010, 2013 व 2014 की सर्किल रेट के हिसाब से डिमांड लेटर बनाकर शासन को भेजा गया है। अब खत्ताघर के लिए जमीन मिलने की सारी उम्मीदें शासन पर टिकी हुई हैं।  
विज्ञापन


सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा
वर्ष         सर्किल रेट    मुआवजा        प्रति हेक्टेयर
2010     -     14,81,482    3.12 करोड़   
2013    -    42 लाख    8.84 करोड़  
2014    -    60 लाख     12.63 करोड़  


शहर में नीट एंड क्लीन रखने के लिए खत्ताघर के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसान 2013 के सर्किल रेट से मुआवजा मांग रहे हैं। हमने किसानों की मांग के अनुसार धनराशि के लिए शासन को पत्र भेज  है। धनराशि के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामऔतार रमन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed