फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notices referring to HIV-positive pregnant

एचआईवी पाजिटिव गर्भवती को रैफर करने पर नोटिस जारी

Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
एचआईवी पाजिटिव गर्भवती महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती नहीं करने पर अस्पताल की सीएमएस पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीएमओ ने सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले से बचने को सीएमएस ने महिला को भर्ती न करने की वजह कुछ और ही बताई है। मामले को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला महिला अस्पताल के गेट पर एचआईवी पाजिटिव गर्भवती महिला साढे़ तीन घंटे से ज्यादा समय तक एंबुलेंस में पड़ी रही थी। सीएमएस ने उसके एचआईवी पाजिटिव होने के कारण बिना चेकअप किए भर्ती करने से इंकार कर दिया था। यह जानते हुए भी कि एचआईवी पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव करना अपराध की श्रेणी में है। सीएमएस डॉ पुष्कर आनंद ने महिला सीएमएस डॉ. उपमा सिंह को नोटिस जारी किया है। जल्द स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। सीएमओ की महिला सीएमएस से मौखिक वार्ता भी हुई। सीएमएस का कहना है कि हाईरिस्क प्रेगनेंसी का मामला था, इसलिए रेफर किया है। एचआईवी के बारे में तो बाद में जानकारी लगी है। 
विज्ञापन


महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर निदेशक चिंतित
फीरोजाबाद। महिला अस्पताल की स्थितियों को लेकर लखनऊ भी गंभीर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने महिला अस्पताल की सीएमएस को चेतावनी जारी की है। कहा है कि डेढ महीने पहले सूचना देने के बाद भी महिला अस्पताल में अभी तक वित्तीय अभिलेख दुरुस्त नहीं हुए हैं। इसके लिए सीधे तौर पर सीएमएस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अगर केंद्रीय रिव्यू मिशन (सीआरएम) की टीम को महिला अस्पताल में कोई भी खामी मिलती है, तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed