फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Notice to three schools for opening school despite winter vacation

Firozabad News: शीतकालीन अवकाश के बावजूद स्कूल खोलने पर तीन विद्यालयों को नोटिस

Tue, 30 Dec 2025 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Notice to three schools for opening school despite winter vacation
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी को देखते हुए शासन की ओर से जिले में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, इसके बावजूद कुछ विद्यालयों द्वारा आदेशों की अनदेखी करते हुए शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।
शीतकालीन अवकाश में दिल्ली पब्लिक स्कूल, फिरोजाबाद के संचालन की शिकायत बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर विद्यालय संचालन पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी, सिरसागंज के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य से भी अवकाश के दौरान स्कूल चलाने के संबंध में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सत्यनगर टापा में संचालित बीएसएम गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल का एक वीडियो भी बीएसए कार्यालय को प्राप्त हुआ है, जिसमें शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बाद भी विद्यालय में शिक्षण कार्य चलता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शासन के आदेशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ठंड व कोहरे के दौरान विद्यालय खोलना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed