{"_id":"67b8c03a17270f797a095b34","slug":"notice-to-35-consumers-for-stealing-electricity-connections-of-28-disconnected-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-143113-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विद्युत चोरी करने वाले 35 उपभोक्ताओं को नोटिस, 28 के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विद्युत चोरी करने वाले 35 उपभोक्ताओं को नोटिस, 28 के काटे कनेक्शन
Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई होने लगी है। करीब एक साल पूर्व मुईद्दीनपुर में विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर एफआईआर कराई थी। उनके घर कोर्ट के नोटिस पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को बिजली विभाग और पुलिस की टीम ने 35 उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए। वहीं, यूपीएसआईडीसी बिजली घर क्षेत्र में 28 बकाएदारों के कनेक्शन काटे।
शुक्रवार को गांव मुईद्दीनपुर में पुलिस और विद्युतकर्मियों ने दस्तक दी। जेई कयामुद्दीन ने बताया कि 35 उपभोक्ताओं को नोटिस थमाए हैं। जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज थी। नोटिस को देखकर उपभोक्ताओं के होश उड़ गए।
इधर, मुईद्दीनपुर, नगला पास सहाय और टापा खुर्द में भी टीम ने अभियान चलाया। यहां विद्युत बिल जमा न करने वाले 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इधर, जेई रामकुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेबर कॉलोनी के मोहल्ला कुरेशियान में तीन घरों में विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए। इन उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई है।