फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Not worth changing the commotion, the women put the jam

रुपये न बदलने पर हंगामा, महिलाओं ने लगाया जाम 

Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Not worth changing the commotion, the women put the jam
बैंक ऑफ बडौ़दा के बाहर जाम लगाते लोग

विज्ञापन
हजार और पांच सौ के पुराने नोट न बदलने पर आक्रोशित महिलाओं ने सदर बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने जाम लगाकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

बैंक खुलने से पूर्व ही सोमवार सुबह नोट बदलने के लिए लाइन लग गई। सुबह करीब 11 बजे लोग नोट बदलने बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर पहुंचे तो कर्मचारियों ने नई करेंसी न होने की बात कहकर बाहर कर दिया। इस पर आक्रोशित लोगों ने बैंक के सामने जाम लगाकर नारेबाजी कर दी। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी ओमकार यादव कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। आक्रोशित महिलाओं का आरोप था कि वह पिछले चार दिनों से रुपये बदलने के लिए बैंकों के चक्कर लगा रही है। लेकिन बैंक में रुपये नहीं बदले जा रहे। घर पर आटे तक के लिए पैसे नहीं है और बैंक कर्मचारी उनकी सुनते नहीं है। पुलिस ने पीड़ित लोगों को आश्वासन दिया कि नई करेंसी आने पर रुपये बदलवा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed