फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No outbreaks of diarrhea ends, the team had camped

नहीं थमा डायरिया का प्रकोप, टीम ने डाला डेरा

Thu, 21 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 21 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
No outbreaks of diarrhea ends, the team had camped
संत नगर में डायरिया फैलने के बाद पहुंची स्वास्‍थ्य विभाग की टीम
दूषित पानी पीने से संत नगर में फैले डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। पहले दिन 55 से अधिक मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया तो वहीं दूसरे दिन गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संत नगर में डेरा डाले रखा। करीब 35 लोगों को दवा वितरित की गईं। सीएमओ पीड़ित मरीजों को देखने और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य निरीक्षक और टीम ने पाइप लाइन  से आने वाले पेयजल का भी चेक किया। 
विज्ञापन

बता दें कि संतनगर क्षेत्र में दूषित पानी पीने के कारण डायरिया फैल गया है। डायरिया से तीन लोगों की मौत के बाद अन्य बीमार लोग घबरा गए हैं। मामले की जानकारी पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम संत नगर पहुंच गई और दवा वितरित की। गुरुवार को सीएमओ डॉ. पुष्कर आनंद ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने स्वास्थ्य निरीक्षक दीनदयाल से पेयजल जांचा तो इंफेक्शन की मात्रा मिली। सीएमओ ने रिपोर्ट बनाकर नगर निगम एवं जलकल विभाग को भेजी है। पेयजल में क्लोरिन डलवाने की जरूरत बताई गई है। साथ ही सीएमओ ने पाइप लाइन को चैक कराने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को चिकित्सक डॉ. नगेंद्र सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, अजय कुशवाह, एलटी अंशुमन सिंह ने मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया।
विज्ञापन



मरीजों को 24 घंटे मिलेगा इलाज
संत नगर में डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। यहां मरीजों को 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। सीएमओ ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य टीम सायं आठ बजे तक क्षेत्र में रहेगी। उसके बाद सीएचसी पर टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पाइप लाइन लीकेज रहा कारण
घरों में गंदा एवं झाग युक्त पानी जाने का कारण पाइप लाइन का लीकेज होना बताया गया है। सीएमओ ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज है तो नाली का पानी घरों में चला जाता है। इससे बैक्टीरिया युक्त पानी पीने से डायरिया फैल रहा है।


लगे रहे गंदगी के ढेर, नगर निगम ने नहीं ली सुध
संत नगर में डायरिया की गंभीर स्थिति होने के बाद भी नगर निगम नहीं जागा। डायरिया से तीन लोगों की मौत हो गई हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में गंदगी के जगह-जगह ढेर लगे हैं। 



---------------------------
पेयजल में इंफेक्शन की मात्रा पाई जा रही है। हमने जांच की थी। रिपोर्ट नगर निगम एवं जल संस्थान को सौंप दी गई है। क्लोरिन डलवाना होगा। हर जगह की पाइप लाइन चैक कराने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है।
डॉ. पुष्कर आनंद
सीएमओ, फीरोजाबाद



किस तरह रखें स्वास्थ्य का ध्यान
- पानी को उबाल कर उसे ठंडा करें, तब पिएं।
- खाना खाने से पहले हाथ धोएं।
-  स्वच्छता का ध्यान रखें।
- ओआरएस का घोल पिएं। 
- शुद्ध पेयजल का अधिक से अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed