फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No FIR was lodged against the inspector on the complaint, efforts for settlement are underway.

Firozabad News: दरोगा के खिलाफ तहरीर पर नहीं हुई प्राथमिकी, समझौते के प्रयास जारी

Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 13 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
No FIR was lodged against the inspector on the complaint, efforts for settlement are underway.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




शिकोहाबाद। प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी युवती से शादी करने वाले दरोगा के मामले में तहरीर मिलने के बाद अब समझौते के प्रयास शुरू हो गए हैं। दोनों पक्षों के लोगों के बीच दहेज के लिए दिए गए रुपयों के वापसी की बात चल रही है। इसके चलते अभी दुल्हन के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।




थाना जसराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रजत यादव जोकि वर्तमान में हापुड़ जनपद में पुलिस विभाग में तैनात है। उसने अपनी प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था। यह आरोप लगाते हुए युवती के पिता ने थाना शिकोहाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की जानकारी होने पर दूसरी युवत, जिससे दरोगा की शादी तय हो गई थी उसके पिता ने शादी का रिश्ता तोड़ते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी थी। पीड़ित पिता ने दहेज के लिए दिए हुए रुपयों को वापस कराने की मांग की थी। इस मामले में अभी दूसरी युवती के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा का प्रयास जारी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया है कि अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच दहेज के रुपयों को वापस करने को लेकर समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed