फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No Entry prevented from entering the truck , put on HCP , death

नो एंट्री में प्रवेश से रोका तो एचसीपी पर चढ़ा दिया ट्रक, मौत

Wed, 07 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 07 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
No Entry prevented from entering the truck , put on HCP , death
फीरोजाबाद में बुधवार सुबह आठ बजे नो एंट्री में घुसने से रोकने पर चालक ने ट्रक हेड कांस्टेबिल प्रोन्नत ओमप्रकाश गौतम (53) के ऊपर चढ़ा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक सुरेंद्र यादव निवासी हजारीबाग, झारखंड को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया। परिवारीजनों ने घटना के लिए टीएसआई को जिम्मेदार ठहराया और उन ओमप्रकाश गौतम को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



 ओमप्रकाश गौतम हाथरस के गांव नवलपुर (थाना सादाबाद)  निवासी केहरी सिंह गौतम के पुत्र थे और उनकी तैनाती फीरोजाबाद में यातायात पुलिस में थी। उनका परिवार आगरा के कालिंदी बिहार में रहता है। घटना के वक्त वह आसफाबाद चौराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी दे रहे थे, तभी शिकोहाबाद की ओर से तेजी से आया ट्रक नो एंट्री में घुसने लगा। ओमप्रकाश गौतम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक उन्हें टक्कर मार ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर ट्रक पकड़ लिया। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राकेश पांडेय, सीओ सिटी, सीओ टूंडला के साथ सिटी सर्किल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आगरा से फीरोजाबाद पहुंचे परिवारीजन में ट्रैफिक सब इंसपेक्टर के खिलाफ आक्रोशित थे। उन्होंने टीएसआई पर छुट्टी नहीं देने और मानसिक रूप से परेशान करने के  आरोप लगाएं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस लाइन में गार्ड आफ ऑनर के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed