{"_id":"69da8de7d9968052eb0e7db1","slug":"nirdosh-kumar-nanda-became-the-district-president-of-savita-samaj-firozabad-news-c-169-1-mt11005-172226-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निर्दोष कुमार नंदा बने सविता समाज के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निर्दोष कुमार नंदा बने सविता समाज के जिलाध्यक्ष
Sat, 11 Apr 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सविता समाज के जिलाध्यक्ष डा.निर्दोष कुमार नंदा,संतोष सेन,सतेंद्र पार्षद,राहुल व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : सविता समाज के जिलाध्यक्ष डा.निर्दोष कुमार नंदा,संतोष सेन,सतेंद्र पार्षद,राहुल व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सविता समाज की कोर कमेटी की बैठक मोहल्ला सविता नगर में आयोजित की गई। इसमें डॉ. निर्दोष कुमार नंदा को सविता समाज के निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संतोष सेन को सौंपी गई।
सविता समाज की बैठक में संगठन का गठन पर मंथन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से डॉ. निर्दोष कुमार नंदा को सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके साथ महामंत्री संतोष सेन, महानगर अध्यक्ष सतेंद्र पार्षद, महानगर महामंत्री राहुल कुमार को बनाया गया। महानगर उपाध्यक्ष युगल किशोर बने। समाज की महिलाओं को आगे बढ़ाने को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बेबी सविता को सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष रीना सविता, महानगर महामंत्री शकुंतला सविता,नारखी ब्लॉक अध्यक्ष राजीव प्रधान को बनाया गया। नई टीम को जिले के सभी ब्लॉक, तहसील के साथ शहर में वार्ड स्तर पर टीम का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संरक्षक समिति के डॉ. रमेश जर्राह, रमाशंकर नंदगुरु, मुकेश धामा, डॉ. जयप्रकाश, राजनाथ नंद, सुनील प्रधान, रघुवीर सविता, युगल किशोर एवं सुखवीर पहलवान मौजूद थे।