{"_id":"673e2358a9e687b7e7048011","slug":"night-temperature-reaches-11-degrees-celsius-night-shelter-not-ready-in-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-137412-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा रात का पारा, अस्पताल में तैयार नहीं रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा रात का पारा, अस्पताल में तैयार नहीं रैन बसेरा
Wed, 20 Nov 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घर से लाए गए कंबल ओढ़े हुए मरीज।
- फोटो : अस्पताल में घर से लाए गए कंबल ओढ़े हुए मरीज।
फिरोजाबाद। रात में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को ठंड महसूस नहीं हुई है। कई वार्डों में मरीजों को कंबल वितरित नहीं किए हैं। वार्ड में भर्ती मरीज घर से ही रजाई कंबल लेकर आते हैं। इसके साथ ही रैन बसेरा तैयार नहीं हुए हैं। तीमारदार ठंड में जमीन पर सो कर रात गुजारते हैं।बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। मौसम बदलाव से रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। एचडीयू वार्ड इन दिनों फुल चल रहा है। पड़ताल में सामने आया कि एचडीयू वार्ड में अधिकांश मरीज घर से ही कंबल रजाई लेकर आए थे। मरीजों का कहना था कि कंबल का वितरण नहीं किया है। इसी तरह वार्ड नंबर एक में भी भर्ती मरीजों के पास घर का ही कंबल था। टीबी वार्ड का यही हाल दिखा।
तीमारदारों को ज्यादा हो रही परेशानी
सर्दी के मौसम में तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि रैन बसेरा भी तैयार नहीं हुआ। नगर निगम हर साल अस्थाई रैन बसेरा बनवाता है। अस्पताल का एक स्थाई रैन बसेरा भी है। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। मरीज जमीन पर सोकर या फिर खुले में बैठकर रात गुजारते हैं।
-- -
मां चार दिन से एचडीयू वार्ड में भर्ती हैं। यहां कंबल नहीं दिया। रात में ठंड लगती थी। इसलिए घर से ही कंबल लेकर आए हैं।
-भूदेवी, सुजातगढ़
मां को छह दिन से सांस लेने में परेशानी है। इसलिए एचडीयू वार्ड में भर्ती हैं। ठंड शुरू हो गई है, अस्पताल से कंबल नहीं मिला तो घर से कंबल मंगाए हैं। अभी रैन बसेरा शुरू नहीं हुआ, हम रात में वार्ड में ही जमीन पर ही सो जाते हैं।
विज्ञापन
मोनू देवी, सैलई
-स्थाई रैन बसेरा तैयार है। अभी ठंड ज्यादा नहीं हुई, इसलिए अभी रैन बसेरा को शुरू नहीं किया है। ठंड ज्यादा होने पर मरीजों को कंबल भी दिए जाएंगे। कुछ वार्डों में कंबल देना शुरू कर दिए हैं। कई मरीज अस्पताल के कंबल ओढ़ने से परहेज करते हैं, इसलिए वह घर से ही कंबल लाते हैं।
डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस