फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   nigam's work opened in a first rain

पहली बारिश ने खोली निगम के दावों की पोल

Fri, 10 Jul 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
nigam's work opened in a first rain
मानसून की पहली झमाझम बारिश के कारण शहर ताल-तलैया बन गया। निचले इलाकों में जलभराव के कारण दुकानदारों को दिक्कत हुई। वहीं राहगीर पानी से होकर गुजरने को विवश हुए। सरकारी कार्यालयों, बैंकों में बारिश के कारण स्टाफ देर से पहुंचा। ऐसे में कामकाज भी काफी देर से शुरू हो सका। किसानों के चेहरों पर चमक दिखाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आसमान में घिरी काली घटाएं झमाझम बरसना प्रारंभ हो गई। करीब आधा घंटे की बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। बोधाश्रम रोड, पुराना तिलक नगर, न्यू तिलक नगर के साथ बड़ा मिर्जा का नगला, कोटला रोड पर जलभराव हो गया। रामलीला चौराहा, शिवाजी रोड, हनुमान रोड के साथ मोहल्ला कुरैशियान में जलभराव हो गया। गांधी पार्क में भी पानी भर गया। इसके कारण स्कूलों की छुट्टी के समय छात्र-छात्राओं को पानी में घुसकर घर लौटना ही पड़ा। बस स्टैंड के सामने जलभराव हो जाने के कारण दुकानदारों को दिक्कत हुई। जिला अस्पताल के प्रांगण में पानी भर गया। सर्विस रोड के दोनों ओर पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगला बरी चौराहे से कोहिनूर ग्लास रोड तक जलभराव की स्थिति थी। नई आबादी वाले क्षेत्रों में बारिश के कारण दल-दल जैसे हालात हो गए।
विज्ञापन


किसानों के चेहरों पर दिखी मुश्कान
झमाझम बारिश के कारण किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। बारिश के बाद किसान फसलों की बुवाई का काम आसानी से कर सकेंगे। किसानों नें फसलों की बुबाई की तैयारी शुरू कर दी। यमुना की तलहटी वाले भी क्षेत्रों में फसलें बोई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों कार्यालयों में कर्मचारी देर से पहुंचे
मानसून की पहली बारिश सुबह नौ बजे शुरू होकर साढ़े दस बजे तक चलने के कारण सरकारी कार्यालयों और बैंकों में आने वाला स्टाफ देरी से पहुंच सके। वहीं शाम को तीन बजे के ही बाद बारिश शुरू हो जाने के कारण घर लौटने के दौरान भी देरी हुई।

छाता-त्रिपाल की बिक्री बढ़ी
झमाझम बारिश होने के साथ ही बाजार में पानी से बचाव को बरसाती, छाता एवं त्रिपाल की बिक्री शुरू हो गई। इस बारिश के साथ दुकानदारों ने इनको बाहर ही सजाया था।


कार्यक्रमों में हुआ व्यवधान
झमाझम बारिश होने के कारण अधिक मास में कई स्थानों पर चल रहे धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डाला। पांडाल आदि के बारिश में भीगने के कारण कार्यक्रमों को शीघ्र समाप्त करना पड़ा।

निगम द्वारा नाले एवं नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई गई थी। इसके कारण बारिश का पानी थोड़ी देर के बाद ही निकल गया। शिकायत मिलने पर टीमों को भेजा गया है।
रामौतार रमन
नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed