फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New year

इस बार होटलों में नए साल पर न डांडिया और न ही आकेस्ट्रा

Tue, 29 Dec 2020 06:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
New year
फिरोजाबाद। कोरोना काल में इस बार नए साल का जश्न भी सादगी से मनाया जाएगा। होटल और रेस्टोरेंट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम इस बार नहीं होंगे। हालांकि नए साल पर लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। होटल संचालक नए साल पर स्पेशल व्यंजन बनाने का मीनू तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए साल केे जश्न के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है लेकिन इस बार कोरोना के कारण धमाल नहीं हो सकेगा। नए साल पर व्यंजनों में ग्राहकों का क्या स्वाद बदला जाए। बेकरी और फास्ट फूड सेंटरों पर भी अलग से इंतजाम किए जा रहे हैं। हर साल होटल संचालकों की ओर से होने वाले सामूहिक कार्यक्रम, डांडिया और आर्केस्टा कार्यक्रमों को नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैंकट हॉल को बनाया रेस्टारेंट
मोनार्क होटल के मैनेजर विष्णु कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण इस बार आर्केस्टा का कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं। कोरोना के कारण किसी पार्टी की बुकिंग भी नहीं ली है। मिनी बैंकट और बड़े बैंकट हॉल को रेस्टारेंट का रूप दिया है ताकि कोरोना काल में सामाजिक दूरी का पालन हो सके। नई साल के लिए मीनू तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक आयोजन नहीं
होटल पैराडोर के जनरल मैनेजर अपूर्व तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण इस बार सामूहिक आयोजन नहीं कर रहे हैं। रेस्टारेंट को आकर्षक रूप से सजवा दिया है। नए साल के लिए ग्राहकों को कुछ अलग खाने को मिले, इसलिए मीनू फाइनल करने में जुटे हैं।

पार्टी के लिए हॉल किया बुक
शिवम रेस्टारेंट के संचालक मन्नू गुप्ता ने कहा कि क्लब और स्टूडेंट ने बैंकट अलग-अलग समय पर बुक करा दिया है। उनमें वह पार्टी करेंगे। हम नए साल पर अच्छी सजावट कर रहे हैं जिससे आने वाले ग्राहकों को अच्छा महसूस हो। मीनू में स्पेशल डिश भी शामिल रहेंगी। रेस्टोरेंट की तरफ से कोई आयोजन नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed