{"_id":"64ada970b38ba735340e16c4","slug":"new-fire-station-to-be-built-soon-in-upcida-industrial-estate-firozabad-news-c-25-1-215733-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान में जल्द ही बनेगा नया अग्निशमन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान में जल्द ही बनेगा नया अग्निशमन केंद्र
Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान में नवीन अग्निशमन केंद्र की स्थापना की जाएगी। लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रीय उद्यमियों व फैक्टरी स्वामियों की मांग को शासन की मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने अब यूपीसीडा प्रशासन से केंद्र स्थापना को जरूरी भूमि उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष में यूपीसीडा आस्थान जलेसर रोड पर अग्नि सुरक्षा से जुड़े इंतजाम पुख्ता होंगे। यूपीसीडा के औद्योगिक आस्थान पर आवासीय और इंडस्ट्रियल श्रेणी के करीब 550 से अधिक भूखंड हैं। इनमें से इंडस्ट्रियल श्रेणी के करीब 250 भूूूखंडों में से 80 पर इकाई संचालित हैं। शेष पर इकाई स्थापना से जुड़ी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। वहीं कांच उत्पादन, पैकेजिंग, चूड़ी प्लांट के अलावा कई अन्य छोटी-बड़ी उत्पादन इकाइयों को अग्निशमन से जुड़े पुख्ता इंतजामों का अभाव लंबे समय से खल रहा था। द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा आदि द्वारा इस बाबत शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा था। इसी क्रम में उद्यमियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश शासन ने औद्योगिक आस्थान में नए अग्निशमन केंद्र स्थापना को मंजूरी दे दी है।
शासन के पत्र के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येद्र पांडेय ने क्षेत्रीय अधिकारी यूपीसीडा आगरा को एक पत्र लिखा है। पत्र में अग्निशमन केंद्र स्थापना के लिए लगभग 4000 वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
-- -
अग्निशमन केंद्र को मंजूरी मिलने से अग्नि सुरक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही आस्थान के आसपास के आबादी क्षेत्र और अन्य सरकारी संस्थाओं को नए केंद्र की सेवाएं सुलभ होगी।
विज्ञापन
-इं. राजकुमार शर्मा, अध्यक्ष द ऑनर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन