फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   neighbor woman strangled eleven year old girl innocent child to death In Firozabad

UP: पड़ोसी महिला ने घोंट दिया मासूम बच्ची का गला... नहीं कांपे हाथ, पिता बनाना चाहता था अफसर; दफन हो गए अरमान

Sat, 03 Feb 2024 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 09:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पड़ोसी महिला ने मासूम बच्ची का गला घोंट कर हत्या कर दी। ऐसा करते उसके हाथ नहीं कांपे। पिता बड़ा अफसर बनाना चाहता था। बेटी के साथ ही उसके अरमान भी दफन हो गए। 

विज्ञापन
neighbor woman strangled eleven year old girl innocent child to death In Firozabad
तुलसी की फाइल फोटो, विलाप करते परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की दोपहर पड़ोसी महिला ने मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी। घरवालों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर एकत्र लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव की है। गांव निवासी विनोद की पुत्री तुलसी (11 वर्ष) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ाई कर रही थी। शनिवार की दोपहर तीन बजे वह स्कूल से घर लौटी थी। शाम को पड़ोसी महिला रूबी ने उसे घर पर बुलाया। इसके बाद कमरे में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। 

विज्ञापन

काफी देर तक तुलसी की हलचल न सुनकर परिवारीजन उसे खोजने निकले। बालिका की दादी मीरा देवी पड़ोसी रूबी के घर गई। कमरे के दरवाजे पर ही बालिका अचेत पड़ी हुई थी। मौके पर चीख पुकार मच गई। रूबी को लोग खोजने लगे। घर से कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। वहीं बालिका को लेकर परिवारीजन ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी हिमांशु गौरव थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

आरोपी का पति दूसरी शादी करके बाहर रहता है

बालिका की हत्या करने वाली महिला रूबी के पति मनीष ने तीन वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। वह दूसरी पत्नी के साथ ठारपूठा में रहता है। आरोपी महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव साखनी में रहती थी। शुक्रवार को ही वह रैपुरा आई थी। पुलिस कि मानें तो महिला मानसिक रूप से बीमार रहती है। यह कारण भी हो सकता है कि उसने बालिका की हत्या की है।

परिवार में इकलौती बेटी थी तुलसी

विनोद राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसको एक बेटा पवन (14 वर्ष) और एक बेटी तुलसी थी। तुलसी परिवार में इकलौती बेटी थी। पिता अपनी बेटी को बड़ा अफसर बनाना चाहता था। लेकिन, क्या पता था कि बीच जिंदगी में ही वह उसे छोड़कर चली जाएगी। बालिका की मां रोते हुए कह रही थी कि बेटा पवन अब तुझे राखी कौन बांधेगा।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि महिला ने बालिका की हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उक्त महिला को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed