फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Neighbor pours toilet cleaner on elderly man sleeping in cattle shed

Firozabad News: पशुबाड़े में सो रहे वृद्ध पर पड़ोसी ने टॉयलेट क्लीनर डाला

Sun, 24 May 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 24 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Neighbor pours toilet cleaner on elderly man sleeping in cattle shed
झुसला वृद्ध राजवीर सिंह परिजन - फोटो : झुसला वृद्ध राजवीर सिंह परिजन
टूंडला। पशुबाड़े में सो रहे वृद्ध पर गांव के ही एक युवक ने टॉयलेट क्लीनर डाल दिया। टॉयलेट क्लीनर से वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित के पुत्र ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी राजवीर सिंह (70) बुधवार को गांव से तीन सौ मीटर की दूरी पर बने पशुबाड़े में सो रहे थे। आरोप है कि उन्हीं के गांव निवासी पियेंद्र उर्फ कल्लू पशुबाड़े में आकर गाली-गलौज करने लगा। तभी राजवीर सिंह का नाती अमन कुमार आरोपी युवक को उसके घर छोड़ आया था, किंतु घर दरवाजा बंद होने पर आरोपी युवक दोबारा से पशुबाड़े में आ गया। साथ ही उसने उनके ऊपर टॉयलेट क्लीनर डाल दिया।
विज्ञापन

टॉयलेट क्लीनर से उनका शरीर झुलस गया तथा फफोले पड़ गए। घटना की जानकारी परिजन को बृहस्पतिवार सुबह तब हुई, जब शौच करने जा रहे ग्रामीणों ने जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित वृद्ध के पुत्र योगेंद्र कुमार ने आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed