फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   negligence in treatment of infant

नवजात की जान पर बन आई, डॉक्टर को बुलाने की जहमत नहीं उठाई

Sat, 05 Feb 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
negligence in treatment of infant
शिकोहाबाद। संयुक्त चिकित्सालय महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली है। स्टाफ की लापरवाही के चलते एक नवजात शिशु की जान पर बन आई। मगर, किसी ने बाल रोग विशेषज्ञ को बुलाने की जहमत नहीं उठाई। परिजन नवजात को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, उसकी हालत स्थिर बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को पूजा पत्नी अभिषेक निवासी स्वामी नगर को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन प्रसूता को लेकर रात अस्पताल आए। यहां रात एक बजे महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद नवजात शिशु के मुंह में गंदा पानी भर गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्टाफ नर्स ने नवजात शिशु और उसकी मां को कोई उपचार नहीं दिया और ना ही तीमारदारों को कहीं और ले जाने के लिए कहा। जबकि, अस्पताल में दो-दो बाल रोग विशेषज्ञ हैं। जबकि सीएमएस आरसी केशव ने स्टाफ नर्स से किसी भी समस्या होने पर उन्हें तत्काल फोन कर जानकारी देने के लिए कहा था। जब बच्चे की हालत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन उसको लेकर फिरोजाबाद के लिए भागे। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई। इस संबंध में सीएमएस आरसी केशव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed