फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Navratri: Enthusiasm among devotees, temple committee in dilemma

नवरात्र: भक्तों में उत्साह, मंदिर कमेटी असमंजस में

Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Navratri: Enthusiasm among devotees, temple committee in dilemma
उसायनी स्थित मां वैष्णो देवी धाम मंदिर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। भक्तों में उत्साह है लेकिन मंदिर कमेटियां तैयारियों को लेकर असमंजस में हैं। एक ओर कोरोना तेजी से फैल रहा है तो दूसरी ओर प्रशासन ने किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी है। न ही शासन-प्रशासन ने कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर में प्रत्येक नवरात्र पर भक्तों का सैलाब उमड़ता है। सुबह मंगला दर्शन से लेकर रात्रि शयन आरती तक भक्त बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मेला देखने भी लोग आते हैं। हालांकि इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगला दर्शनों पर मंदिर कमेटी विचार कर रही है। इधर, कोटला रोड स्थित माता पथवारी मंदिर में भी तैयारियां चल रही हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए मास्क की अनिवार्यता की गई है। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर उसायनी स्थित मां वैष्णों देवीधाम मंदिर में भी सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। मंदिर में गोले बनवाए गए हैं, जिससे सामाजिक दूरी का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या कहते हैं पदाधिकारी
- नवरात्र पर प्रशासन से अनुमति के लिए प्रार्थनापत्र दिए हैं। हालांकि अभी तक अनुमति नहीं मिली है। यहां तक कि विद्युत सजावट के लिए भी अनुमति नहीं दी गई है। नवरात्र में मंदिर में पूजन विधिविधान से होगा। मंगलादर्शन और नेजा चढ़ाने पर कमेटी विचार कर रही है। मंगला दर्शन और नेजा में भीड़ बहुत होती है। हमने सैनिटाइजेशन मशीन सही करवा दी है। मास्क के बिना प्रवेश नहीं का बोर्ड भी लगवा रहे हैं। यदि शासन ने कोई निर्देश नहीं आते हैं तो हम भक्तों के दर्शन की व्यवस्था रखेंगे लेकिन भीड़ नहीं जुटने देंगे। मंदिर खुलने का समय भी नहीं बढ़ाया जाएगा।
राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर
- पथवारी मंदिर में मास्क लगाने पर ही भक्तों को प्रवेश मिलेेगा। मंदिर छह बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेगा। सुबह 6.30 बजे आरती होगी और सात बजे भोग लगाया जाएगा। दोपहर चार बजे से रात्रि 10 बजे तक मंदिर खुला रहेगा। मंदिर में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए गोले बनवाए जा रहे हैं।

रामबिहारी, मंदिर महंत
पथवरी माता मंदिर, कोटला रोड
- मां वैष्णो देवी धाम मंदिर में भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है। मंदिर परिसर में गोले भी बनवाए गए हैं। सैनिटाइजेशन मशीन भी लगवा दी गई है। मंदिर में पूजा प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार चलेगी। मंदिर के बाहर मेला नहीं लगेगा। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना चलती है, वो नियमित चलेंगी। हालांकि प्रशासन से अभी अनुमति नहीं मिली है। एक, दो दिन में देखेंगे कि प्रशासन क्या निर्देश जारी करता है।
ललितेश जैन, अध्यक्ष
मां वैष्णोदेवी धाम मंदिर कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed